गुजरात: 74 नगरपालिका सीटों के लिए काउंटिंग जारी, बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

गुजरात की 74 नगरपालिकाओं के लिए काउंटिंग जारी है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जिसमें से 11 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और 10 पर कांग्रेस को बढ़त मिली है। गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद 17 फरवरी को 74 नगरपालिकाओं के लिए शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग हुई थी। दिलचस्प बात यह रही कि अमरेली जिले के जाफराबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया क्योंकि उनके खिलाफ किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया था। इसी वजह से 75 की जगह 74 नगरपालिकओं के लिए चुनाव कराए गए। आज निकाय चुनाव में भाजपा के 1934, कांग्रेस के 1783 और 1793 निर्दलीय उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आ जाएगा।

साल 2016 में गुजरात की 123 नगरपालिकाओं में हुए चुनाव में भाजपा ने 107 सीटों पर कब्जा किया था। मगर इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है जिसका असर निकाय चुनाव पर पड़ने के आसार हैं। फिलहाल राज्य की 75 में से 59 नगरपालिकाओं पर भाजपा का कब्जा है। शहरी क्षेत्रों में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में उसकी स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है।

  • Related Posts

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…

    Chhattisgarh Weekly News: शराब घोटाले की जांच, शिक्षकों की TET और भर्ती परीक्षाओं पर घमासान, जानें सप्ताह की 7 बड़ी खबरें

    By: Ravindra Singh छत्तीसगढ़ की साप्ताहिक खबरें: छत्तीसगढ़ में बीता सप्ताह भ्रष्टाचार के मामलों, सरकारी फैसलों और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम रहा। बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच…