INDvSA: सीरीज़ में क्लीन स्वीप करने के लिए आज टीम इंडिया के लिए जीतना जरूरी

जोरदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज को ‘लॉक’ करने के इरादे से उतरेगी, दूसरी ओर मेजबान दक्षिण अफ्रीका टीम की कोशिश सीरीज जीवंत रखने के लिए यह मैच जीतने पर होगी.

भारतीय टीम ने जोहानेसबर्ग में पहला टी20 मैच 28 रन से जीता था और अगर वह अपने इस प्रदर्शन को जारी रखती हैं तो फिर वह इस दौरे में दूसरी सीरीज अपने नाम करने में कामयाब होगी. टेस्ट सीरीज में 1-2 से मिली हार के बाद भारत ने वनडे सीरीज 5-1 से जीती थी. विराट कोहली ब्रिगेड अब टी20 सीरीज जीतकर दक्षिण अफ्रीका दौरे का सुखद समापन करना चाहेगी.

कोहली की टीम अच्छे फॉर्म में है. पिछले मैच में सबसे अधिक 72 रन बनाने वाले शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दी थी. इसके अलावा, कप्तान कोहली और मनीष पांडे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.

भारत के बल्लेबाजों ने मजबूत भूमिका निभाई. ऐसे में दूसरे मैच में भी टीम अच्छा स्कोर खड़ा कर सकती है. जहां तक गेंदबाजों का सवाल है, तो भुवनेश्वर कुमार अकेले ही दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों पर भारी पड़े थे. उन्होंने एक ओवर में तीन विकेट लेने के साथ ही मैच का रुख पूरी तरह से मोड़ दिया था. इसके अलावा, रही सही कसर हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और जयदेव उनादकट ने पूरी कर दी थी.

ऐसे में देखा जाए, तो दूसरे मैच के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

भारत अगर तीन मैचों की इस सीरीज में क्लीन स्वीप करता है तो आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है. लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया आज न्यूजीलैंड को टी20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में हरा देता है तो फिर टीम अपने वर्तमान तीसरे स्थान पर ही बनी रहेगी.

भारतीय टीम शिविर से मिल रही जानकारी के अनुसार कप्तान विराट कोहली मैच तक फिट हो जाएंगे. वह पिछले मैच के आखिरी क्षणों में चोटिल हो गए थे और उनके कूल्हे में कुछ परेशानी थी. टीम प्रबंधन ने इसे गंभीर नहीं करार दिया और ऐसे में पूरी उम्मीद है कि वह आज टॉस के लिए उतरेंगे. मैच भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा.

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत&इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    Jasprit Bumrah: T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीमें वनडे सीरीज में आमने सामने होंगी। सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में…