पीएम मोदी ने की कनाडाई पीएम ट्रूडो से मुलाकात, होगी द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उनका औपचारिक स्वागत किया और इसके बाद ट्रूडो को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पीएम मोदी कनाडाई पीएम के तीनों बच्चों से भी मिले। आज दिन में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी जिसमें दोनों देशों के रिश्तों को और बेहतर करने पर चर्चा होगी।

इस मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर उत्साह जताया है साथ ही अपने कनाडा दौरे की तस्वीर भी शेयर की है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘मुझे उम्मीद है कि कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार ने भारत दौरे का लुत्फ उठाया होगा। मैं विशेष रूप से उनके बच्चों जेवियर, एला-ग्रेस और हैडियन से मिलने के लिए उत्सुक हूं। ये तस्वीर मेरी 2015 की कनाडा यात्रा की है, जब मैं प्रधानमंत्री ट्रूडो और एला-ग्रेस से मिला था।’

बता दें कि अपने भारत दौरे पर कनाडाई पीएम ट्रूडो ने परिवार के साथ देश के प्रमुख शहरों का दौरा किया और कई पर्यटक स्थलों पर गए। हरा जगह उन्होंने पारंपरिक परिधानों से लोगों को प्रभावित किया। हालांकि इस सब के बीच मुंबई में कनाडाई उच्चायोग की तरफ से दिए गए रात्रिभोज में खालिस्तानी आतंकी जसपाल अटवाल को भी आमंत्रित किया गया था। लेकिन भारत की कड़ी आपत्ति के बाद इस निमंत्रण को फौरन रद्द कर दिया गया।

अब तक एक अरब डॉलर के निवेश समझौते

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को कहा कि उनकी वर्तमान भारत यात्रा के दौरान अब तक एक अरब डॉलर निवेश के समझौते हो चुके हैं। इससे करीब 6 हजार गुणवत्तापूर्ण रोजगार सृजित होंगे। सीआइआइ के सहयोग से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रूडो ने कहा कि वह भारत और कनाडा के बीच ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए आए हैं। भारत में उनके परिवार की आवभगत असाधारण दर्जे की रही है। कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय भारत में 400 से ज्यादा कनाडाई कंपनियां कार्यरत हैं और आगामी वर्षों में इनकी संख्या में और इजाफा होगा।

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…