श्रीदेवी के शव के पास बैठे रहे अर्जुन कपूर, सौतेली बहनों को लगाया गले

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से हर कोई सदमे में है। उनकी मौत की खबर के बाद से ही पूरा कपूर परिवार एकजुट होकर श्रीदेवी और बोनी कपूर की दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ खड़ा है। इस दुख की घड़ी में श्रीदेवी के सौतेले बेटे एक्टर अर्जुन कपूर का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। वह इस दुख की घड़ी में ना सिर्फ अपने पिता बोनी कपूर बल्कि अपनी दोनों सौतेली बहनों के भी साथ खड़े हैं। वह श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के दौरान हर वक्त अपने पिता का साथ देने के लिए उनके साथ-साथ नजर आए। बोनी कपूर श्रीदेवी से बेइंतहा प्यार करते थे और उनकी मौत से वह टूट से चुके हैं। इस बात को समझते हुए अर्जुन पिता का साथ देने कि लिए उनके पीछे ही नजर आए। कभी वह उन्हें संभालते तो कभी उन्हें समझाते दिखे।

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स का कहना था कि अर्जुन कपूर श्रीदेवी के शव के पास ही बैठे हुए थे। वह इस दौरान काफी इमोशनल भी थे, लेकिन वह अपनी दोनों बहनों को हौसला भी देते दिखे। उन्होंने खुशी और जाह्नवी को गले लगाकर काफी देर तक समझाया। अर्जुन कपूर का उनकी सौतेली बहनों और श्रीदेवी से कुछ खास रिश्ता कभी नहीं था। इससे पहले अर्जुन कपूर को न कभी भी उनकी सौतेली बहनों के साथ देखा गया और न ही श्रीदेवी के साथ। लेकिन श्रीदेवी के जाने के बाद वह पूरे समय उनके साथ ही दिखे। वह श्रीदेवी की अंतिम यात्रा के दौरान सफेद फूलों से सजे ट्रक पर भी उनके पार्थिव शरीर के पास ही खड़े नजर आए।

लाल बनारसी साड़ी, लाल लिपिस्टिक, सिंदूर, दुल्हन की तरह विदा हुईं ‘चांदनी’
बता दें 24 फरवरी को श्रीदेवी के निधन की खबर आई थी। इस खबर के मिलने के बाद बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर मुंबई वापस आ गए थे। वह मुंबई आते ही अपनी दोनों सौतेली बहनों से मिले। इस दौरान उनकी सगी बहन अंशुला कपूर भी जाह्नवी और खुशी से मिलने पहुंचीं। दोनों ने खुशी और जाह्नवी को एक बार भी अकेला महसूस नहीं होने दिया। श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन लगातार उनके परिवार के साथ-साथ हैं। वह उनके पार्थिव शरीर को दुबई से लेने भी पहुंचे थे।

  • Related Posts

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…