MP में किसानों को थमाए जा रहे है कुर्की के नोटिस, बैकफुट पर शिवराज सरकार

मध्य प्रदेश में बिजली बिल के बकाया राशि की वसूली के लिए किसानों के संपत्ति के कुर्की के नोटिस से एक बार फिर बवाल उठ खड़ा हुआ है. सीधी जिले में कई किसानों को बिल जमा नहीं करने पर संपत्ति के कुर्की के नोटिस थमाये जा रहे है.

विधानसभा के बजट सत्र में सीधी जिले से कांग्रेस विधायक कमलेश्वर पटेल ने किसानों को संपत्ति कुर्की के नोटिस दिए जाने का मामला उठाया. कांग्रेस विधायक ने नोटिस की प्रतिलिपी दिखाते हुए कहा कि पूरे जिले में हजारों किसानों को इस तरह के नोटिस भेजे जा रहे हैं.

राज्य सरकार के बकाया राशि के वसूली के लिए संपत्ति कुर्की के किसी तरह के निर्देश से इंकार के बाद भेजे जा रहे नोटिसों के मामले में विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है. सरकार ने विधानसभा के पिछले सत्र में कहा था कि किसी भी किसान की संपत्ति या उसके जीवन यापन के साधन की जब्ती नहीं होगी.

वहीं राज्य सरकार के मुताबिक बकाया राशि के लिए किसी भी किसान की संपत्ति कुर्क करने से इंकार किया जा रहा है. लेकिन वो नोटिस है जिसमें साफतौर पर लिखा है कि बकाया राशि नहीं चुकाने पर किसान की संपत्ति कुर्क की जाएगी.

इस खुलासे के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई. सरकार की तरफ से राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि किसी भी किसान की संपत्ति को कुर्क नहीं किया जाएगा. उन्होंने नोटिस जारी होने को सामान्य प्रकिया का हिस्सा बताते हुए कहा कि यदि किसी भी जिले में कुर्की की कार्रवाई नहीं होगी.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…