न्यूजीलैंड के इन दो खिलाड़ियों की घातक गेंदबाजी इंग्लैंड पर पड़ी भारी

नई दिल्ली: अॉक्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ही इंग्लैंड टिक ना पाई। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इंग्लैंड पहली पारी में 20.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 58 रन ही बना सका। इस मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाज़ी के आगे मेहमान टीम 58रन बनाकर अॉल-अाउट हो गई।

इंग्लैंड का एक भी बल्लेबाज बोल्ट और साउदी की घातक गेंदों का सामना नहीं कर पाया। ट्रेंट बोल्ट ने 10.4 ओवर में 32 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए, जिसमें 3 मेडन ओवर भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर टिम साउदी ने 10 ओवर में तीन मेडन के साथ 25 रन देकर 4 विकेट झटके।

इंग्लैंड की ओर से सी. ओवरटोन ने सबसे अधिक रनों का योगदान दिया। वे 1 छक्के और 5 चौके की मदद से 25 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। ओवरटोन के अलावा एलेस्टर कुक ने 21 गेंद में 5, मार्क स्टोनमैन ने 20 गेंद में 11 (2 चौका), डेविड मलन ने 6 गेंद में 2, क्रेग ओवरटन ने 14 गेंद में 16 और जेम्स एंडरसन ने 11 गेंद में 1 रन बनाए. इंग्लैंड के 5 खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे गए। इनमें जो रूट, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड शामिल हैं।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा. भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज में भारत के…