350 रुपये का लालच देकर जुटाई गई केजरीवाल की रैली में भीड़!

हरियाणा के हिसार में रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और दिल्ली जैसा जादू फिर दोहराया जाएगा। इस दौरान इस रैली में अच्छी भीड़ भी जुटी थी।

इसी भीड़ को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें कुछ लोग खुद को इसी रैली में मौजूद भीड़ का हिस्सा बता रहे हैं और साथ ही यह भी आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें रैली में शामिल होने के लिए 350 रूपये और खाना दिए जाने का वादा किया गया था। लेकिन रैली खत्म होने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं दिए हैं। साथ ही वीडियो में दिख रहा शख्स खुद को दिहाड़ी मजदूर बता रहा है और कुछ महिलाओं को भी इसी तरह का लालच देकर इस रैली में शामिल करने की बात कह रहा है।

इन आरोपों के बाद अरविंद केजरीवाल के विरोधियों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। लोगों ने ट्विटर पर लिखा कि जो राजनीति बदलने आए थे, वे खुद बदल गए हैं।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने हिसार के पुराना कॉलेज ग्रांउड से मिशन 2019 की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश में दंगे करवाने वाली पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाए कि बीजेपी और कांग्रेस ने वोट की राजनीति के लिए हरियाणा में जाटों और गैर जाटों के बीच दंगे करवाए हैं।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…