ओडिशाः भाजपा के शाह ने मंत्रियों सहित दलित के घर पत्तल पर किया भोजन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने दो-दिवसीय ओडिशा के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन शाह ने बलांगीर के एक दलित परिवार के घर पर ओडिशा का परांपरिक भोजन ओडिआ का आहार किया।

शाह के दो दिवसीय दौरे में उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रभारी अरूण सिंह भी है। दलित के घर में भोजन करते वक्त उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा भी मौजूद रहें।

इससे पहले शाह ने बलांगीर में पत्रकारों से बात करते वक्त राज्य की पटनायक सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 18 सालों से राज्य सरकार वहां पर राज कर रही है। लेकिन फिर भी वहां के लोगों की जरूरतों को पूरा कर पाने में सरकार नाकाम है।

साथ ही साह का कहना था कि सरकार ने सालों तक राज किया लेकिन फिर भी वह जनता को पीने योग्य पानी भी देने में नाकाम है। जिस तरह से लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, उससे मैं साफ कह सकता हूं कि सूबे में परिवर्तन तय है। लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है।’

आपको बता दें कि इससे पहले अमित शाह ने कल ओडिशा के कालाहांडी में एक जनसभा को संबोधित किया।

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…