‘स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगा आपातकाल और जेपी का लोकतांत्रिक समर्पण’

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुये सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, स्कूली पाठयक्रम में आपातकाल के सबक और स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण के लोकतांत्रिक समर्पण के संबंध में पाठ शामिल किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, लोकतंत्र सेनानियों के जीवनसाथी को भी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री ने समारोह में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया और उन्हें ताम्रपत्र भेंट किये। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की महान सेवा की है।

‘लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान की परम्परा सराहनीय’
प्रदेश के मुखिया ने कहा कि, लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिये आने वाली पीढ़ी को इनके समर्पण कार्य सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ये ताम्रपत्र लोकतंत्र को बचाने के लिये की गई तपस्या का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल में जो यातना झेली, उसका अहसास आज की पीढ़ी नहीं कर सकती। मध्यप्रदेश से शुरू हुई लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान की परम्परा सराहनीय है।

सीएम ने किया संघ की स्मारिका का विमोचन
लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद कैलाश सोनी ने समारोह में अतिथियों का स्वागत किया। सीएम ने इस अवसर पर संघ की स्मारिका का विमोचन किया। राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक ने कार्यक्रम का संचालन किया। लोकतंत्र सेनानी संघ के महामंत्री सुरेन्द्र द्विवेदी ने आभार प्रदर्शित किया। समारोह में पूर्व सीएम बाबूलाल गौर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    इंदौर में मिलावटखोरों का खुलासा, सांची-अमूल-नोवा के नाम पर 600 लीटर नकली घी जब्त

     इंदौर  प्रदेश भर में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक…

    मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थकान के कारण बांबे अस्पताल में भर्ती

    इंदौर  मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गुरुवार को बांबे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गुरुवार सुबह नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने…