IPL खेल सकता है इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज

चेन्नई। अगर सब कुछ चेन्नई सुपर किंग्स के अनुसार रहा तो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली का इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का सपना पूरा हो सकता है। चेन्नई आईपीएल के 11वें संस्करण के लिए अपने चोटिल बल्लेबाज केदार जाधव के विकल्प के रूप में इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को अपनी टीम से जोडऩा चाहती है।

मिली जानकारी के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स टीम प्रबंधन ने केदार जाधव के विकल्प के रूप में डेविड विली को अपनी टीम से जोडऩे की पहल शुरू कर दी है। विली को अभी आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिला है। विली ने इंग्लैंड की ओर से 24 टी-20 मैचों में 24 विकेट हासिल किए हैं।

गौरतलब है कि सीएसके के ऑलराउंडर केदार जाधव मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पहले मैच में चोटिल होने के कारण आईपीएल-11 से बाहर हो गए हैं। चेन्नई के कोच माइकल हसी ने कहा कि जाधव की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    Virat Kohli: टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में नजर आएंगे. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी IPL 2025 में देखने को मिलेंगे. इस T-20…