खुशखबरी: मुख्यमंत्री ने किया एक लाख नई नौकरियों का ऐलान

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने के बाद अब शिवराज सरकार ने युवाओं को लुभाने के लिए एक लाख नई नौकरियों का ऐलान किया गया है। गौरतलब है कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पिटारे से घोषणाएं करनी शुरू कर दी है।
कर्मचारी संगठनों द्वारा उनके सम्मान में आयोजित समारोह में चौहान ने कहा कि युवाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। शीघ्र शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व सहित अन्य विभागों में लगभग एक लाख पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि जल्द ही इनकी विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। सरकार पदों में कटौती नहीं करेगी। प्रमोशन में आरक्षण के कारण जिनकी पदोन्नति नहीं हो पाई, उनके लिए भी सरकार कोई रास्ता निकालेगी।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…