NASA का खुलासा: धरती के करीब से एक विशाल क्षुद्रग्रह इस हफ्ते गुजरा था

वाशिंगटन: इस हफ्ते एक विशाल क्षुद्रग्रह बिल्कुल धरती के करीब से गुजरा. उससे एक दिन पहले खगोल विज्ञानियों को उसका पता चला था. नासा (NASA) का अनुमान है कि यह क्षुद्रग्रह 48-110 मीटर चौड़ा था और उस क्षुद्रग्रह से 3.6 गुणा बड़ा था जिसने 1908 में तुंगुस्का में धरती से टकराने पर 2000 वर्ग किलोमीटर साईबेरिया वन को समतल बना दिया था.

नासा के सेंटर फोर नीयर अर्थ ओब्जेक्ट्स स्टडीज ( सीएनईओएस ) के अनुसार 2018 जीई 3 नामक यह क्षुद्रग्रह 15 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब छह बजकर 41 मिनट पर ( भारतीय समयानुसार रात 12 बजकर 11 मिनट पर ) धरती से 192,000 किलोमीटर की दूरी पर गुजरा. यह दूरी धरती और चंद्रमा के बीच की औसत दूरी का करीब आधा है.

अमेरिका के एरिजोना विश्वविद्यालय में नासा केंद्र कैटालीना स्काई सर्वे में खगोलविज्ञानियों को 14 अप्रैल 2018 को जीई 3 नजर आया था. उसके करीब 21 घंटे बाद वह पृथ्वी के करीब से गुजरा.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…