मुख्यमंत्री शिवराज ने सिवनी में मेडिकल कालेज खोलने की घोषणा की

सिवनी । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि सिवनी जिले में चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) शीघ्र ही खोला जाएगा।

श्री चौहान ने महाकौशल अंचल के तहत आने वाले सिवनी में आज तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय खोलने के संबंध में औपचारिकताओं को भी शीघ्रता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने जिले के लिए अन्य घोषणाएं भी कीं।

श्री चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस अंचल के साथ बहुत अन्याय किया है। भाजपा सरकार ने हमेशा पूरे प्रदेश के साथ इस अंचल के विकास के लिए भी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वे मेडिकल कालेज के शिलान्यास के लिए भी शीघ्र ही आएंगे। सिवनी जिले के पड़ोसी छिंदवाड़ा जिला निवासी और छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ ने हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली है। इसके बाद से श्री चौहान का यह सिवनी जिले का पहला दौरा है।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…