जस्टिस मेनन के घर शादी में पहुंचे सीएम शिवराज, बिहार के सीएम भी हुए शामिल

जबलपुर। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान सीएम के साथ जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जस्टिस मेनन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री वर-वधु को आशीर्वाद देने के बाद देर रात भोपाल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के महाधिवक्ता पुष्पेंद्र कौरव भी थे।

जस्टिस मेनन के घर विवाह समारोह में शामिल होने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की रात जबलपुर पहुंचे। अपनी निजी यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने मीडिया से दूरी बनाये रखी। सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद नीतीश कुमार सीधे विवाह स्थल के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने विवाह समारोह में पहुंचे नीतीश कुमार से मुलाकात की।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…