सीएम ने कहा, ‘बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले’

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते शुक्रवार की शाम सीहोर जिले की नसरुल्लागंज में मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना के अंतर्गत 300 जोड़ों का विवाह और 16 जोड़ों के सामूहिक निकाह में सम्मिलित हुए. साथ ही उन्हें नए मांगलिक जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद भी दिया. इस दौरान सीएम ने 62 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया. मुख्यमंत्री की अगुवाई में कृषि उपज मंडी प्रांगण से भव्य बारात प्रारंभ होकर विवाह स्थल दशहरा मैदान पहुंची. इस मौके पर पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया था. इस अनूठी बारात में सीएम शिवराज सिंह चौहान और राजस्व मंत्री रामपाल सिंह और कई निगमों के अध्यक्ष एक खुली जीप में सवार थे. वहीं उनके पीछे ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सभी दुल्हे बैठे हुए थे. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हुए कहा कि “बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले”.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…