कर्नाटक चुनाव परिणाम पर शिवराज ने कहा, जनता को पीएम मोदी पर विश्वास

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में बीजेपी की अभूतपूर्व सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कुशल रणनीति की तारीफ की है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में मोदी सरकार के विकास कार्यों का फल है जिसका परिणाम कर्नाटक चुनावों में देखने को मिला है.

सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि पीएम मोदी पर जनता ने विश्वास व्यक्त किया है. वहीं, सीएम शिवराज ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को आधुनिक चाणक्य बताया. साथ ही सीएम ने कहा कि अब चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़े जाते हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में बीजेपी की जीत को लेकर कहा कि कर्नाटक की जीत मध्यप्रदेश में भी कार्यकर्ताओं के मन में उत्साह भरेगी. शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को विश्लेषण की जरुरत है सिर्फ आरोपों की राजनीति से काम नहीं चलता.

वहीं, मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अमित शाह के कुशल संगठन क्षमता को जीत की वजह बताया. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये अपनी सुविधा से जनेऊ और टोपी पहनते हैं. इन्हें समझ जाना चाहिए कि जनता बेवकूफ नहीं है. गुजरात में मस्जिद नहीं गए, एमपी में भी नहीं जाएंगे.’

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…