पाकिस्तान में 25-27 जुलाई को हो सकते हैं आम चुनाव, मांगा गया कार्यकारी प्रधानमंत्री का नाम

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने सोमवार को देश में आम चुनाव के लिए संभावित तिथियों का ऐलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में आम चुनाव 25-27 जुलाई को हो सकते हैं। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इन तारीखों को राष्ट्रपति मैमनून हुसैन के पास भेजा है। अगर राष्ट्रपति प्रस्तावित तिथियों पर राजी हो जाते हैं, तो 31 मई को पीएमएन-एन सरकार के कार्यकाल समाप्त होने से चंद दिन पहले आम चुनाव की तिथियों को ऐलान कर दिया जाएगा।

कार्यकारी प्रधानमंत्री के पदक के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों के सुझाव मांगे गए हैं और इस पर विचार जारी है। प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी पिछले हफ्ते इस मसले पर विपक्ष के नेता खुर्शीद शाह के साथ बैठक की थी। इस पर अंतिम फैसला मंगलवार को लिए जाने की संभावना है। नेशनल एसेंबली स्पीकर की अध्यक्षता में संसदीय समिति ने छह उम्मीदवारों के नाम सुझाव हैं।

पाकिस्तान के चुनाव आयोग का कहना है कि चुनावों की तारीखों का ऐलान जून के पहले हफ्ते में किया जाएगा। आयोग के प्रवक्ता अल्ताफ हुसैन ने कहा, ‘आम चुनाव की घोषणा आपसी परामर्श के बाद की जाएगी। चुनाव की तारीखें और शेड्यूल ऐसी चीज नहीं है जिसे कि छुपाया जाए।’ उन्होंने आगे कहा कि आयोग सभी पर्यवेक्षकों का स्वागत करता है जिसमें विदेशी भी शामिल हैं। मौजूदा सरकार के पांच साल का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है। जिसके बाद कार्यवाहक सरकार आम चुनावों पर कड़ी नजर बनाए रखेगी।

पाकिस्तान के संविधान के अनुसार नेशनल असेंबली में कार्यवाहक प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री और विपक्षी नेताओं के साथ परामर्श के बाद चुना जाता है। इसके लिए सत्ताधारी और विपक्षी नेता तीन व्यक्तियों के नाम को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के लिए प्रस्तावित करते हैं। इस कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी चुनावों को पारदर्शी तरीके से करवाने की होती है।

  • Related Posts

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…

    मुरैना में स्कूली वाहनों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 40 से अधिक वाहन जांचे; 50 हजार रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला

    सुबह 7 बजे वैरियर चौराहे पर शुरू हुई जांच मुरैना में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार सुबह करीब 7…