एक बार तो सुनना ही पड़ेगा, सलमान ने लिखा है ये गाना

सलमान खान की फिल्म रेस-3 के टीजर और गाने के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, निर्देशक रेमो डिसूजा ने रेस 3 का दूसरा गाना रिलीज कर दिया है. सलमान खान ने इस गाने के बोल अपनी कलम से कागज पर उतारे हैं. इसे आवाज देकर खूबसूरत बनाने का काम आतिफ असलम और यूलिया किया है. ‘सेल्फिश’ नाम से आए इस गाने को सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

“सेल्फिश” के साथ आतिफ असलम इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं, जो इससे पहले फिल्म की पिछली किश्तों के लिए ‘पहली नज़र’ और ‘बे इंतेहां’ के साथ खूब तारीफें बटोर चुके हैं. यूलिया वंतूर इस रोमांटिक गाने के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं.

सलमान भाई की लिखावट फिल्म की टीम को इस कदर पसंद आई कि उसे गाने का रूप दे दिया गया. यह गाना आपको फिल्म में आने वाले ट्विस्ट के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा क्योंकि इस गीत में जैकलीन फिल्म के दोनों हीरो के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं. “सेल्फिश” यकीनन दर्शकों को फिल्म में आने वाले ट्विस्ट के लिए उत्साहित कर देगा.

बता दें कि ये फिल्म साल 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है. फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा डेजी शाह, बॉबी देओल, अनिल कपूर अहम रोल में हैं.

  • Related Posts

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…

    मुरैना में स्कूली वाहनों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 40 से अधिक वाहन जांचे; 50 हजार रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला

    सुबह 7 बजे वैरियर चौराहे पर शुरू हुई जांच मुरैना में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार सुबह करीब 7…