CM: ने बीमारू राज्य से विकासशील प्रदेश बनाने में प्रयास किये

नसरुल्लागंज | प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से एक विकासशील प्रदेश बनाने में किस प्रकार से प्रयास किये ये आपके सामने हैं। किसान बिजली, पानी, सड़क व कृषि के लिए खाद से जूझ कर थम चुका था। भाजपा सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति की सुध लेकर प्रदेश में कई विकासशील हितग्राही मूलक योजना चलाकर उनके परिवार को आर्थिक सामाजिक तौर पर संबल प्रदान किया है।

यह बातें भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन यादव ने विकास यात्रा के शुभारंभ में ग्राम बगवाड़ा, छिपानेर, चौरसाखेड़ी में कहीं। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में आज तक इतने विकास नहीं हुए जितने पिछले 14 वर्ष के भाजपा के शासन में प्रदेश में हुए हैं। मंडल महामंत्री राजेश लखेरा ने कहा कि किसान को भावांतर भुगतान योजना चलाकर बिना किसी भेदभाव के आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की है, जिससे प्रदेश के हर वर्ग के किसान ने शिवराज सरकार पर अपना विश्वास प्रकट किया है। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद थे।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…