जनता को बरगला रही है कांग्रेस : तोमर

केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के लिए कुछ नहीं करने वाला यह दल लोगों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं। तोमर ने यहां भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार लगातार किसानों और अन्य लोगों के हित में कार्य करते आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में किसानों के हित में अनेक अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। वहीं कांग्रेस की सरकार केंद्र और राज्य में अनेक वर्षों के लिए रही, लेकिन उसने कुछ नहीं किया। इसके बावजूद उसके नेता लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में है और उसे शानदार जीत भी हासिल होगी।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…