पुराना बकाया और सरल बिजली बिल का हितग्राहियों को आज मिलेगा प्रमाण-पत्र

खरगोन । बिजली कंपनी के भारी भरकम बिलों का झटका अब असंगठित श्रमिक और बीपीएल परिवारों को नहीं सहन करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने ऐसे परिवारों के लिए दो महत्वपूर्ण योजना लांच की। इनमें जून माह तक के बिजली बिल की राशि माफ की जा रही है, वहीं जुलाई माह में बिजली की खपत के बदले महज 200 रुपए चुकाना पड़ेंगे।

योजना को लेकर मंगलवार दोपहर विद्युत वितरण कंपनी के कसरावद रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पे्रेसवार्ता हुई। इसमें अधीक्षण यंत्री एएच शेख ने बताया कि बुधवार को कृषि उपज मंडी परिसर में ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर्व मनाया जाएगा। इसमें मु यमंत्री बकाया बिल माफी और सरल बिल योजना के हितग्राहियों को लाभ दिया जाएगा। विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री आरके रंजन ने बताया कि समारोह में योजना के करीब 20 हजार हितग्राहियों को योजना से लाभांवित कर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह सहित अन्य शामिल होंगे। अफसरों के मुताबिक 1 लाख 86 हजार घरेलू उपभोक्ता, 95 हजार एकल बत्ती कनेक्शन, 5 लाख 20 हजार श्रमिकों का पंजीयन, 1 लाख 72 हजार बीपीएल परिवार, 90 करोड़ का जिले में बिजली कंपनी का बकाया हंै।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…