मध्यप्रदेश में बनेगा पान विकास निगम : शिवराज

छतरपुर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पान विकास निगम की स्थापना की जाएगी। सीएम ने गत देर रात जिले के महाराजपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक सभा में इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि पान किसानों की लंबी मांग के चलते प्रदेश में पान विकास निगम की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि महाराजपुर में आईटीआई कॉलेज भी खोला जाएगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जहां प्रदेश की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे थे, वहीं अब प्रदेश की सड़कें बहुत अच्छी हैं। इसके पहले जिले के चंदला में मंच से उतरते समय असंतुलित होने के कारण मुख्यमंत्री का पैर हल्के से फिसल गया।

हालांकि सुरक्षाकर्मियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के मंच से उतरने के दौरान वहां पर्याप्त प्रकाश नहीं था, जिसके चलते उनका पैर असंतुलित हो गया।

  • Related Posts

    ‘छात्रों की गूंज’ के बाद अब ‘बालाघाट’ में सियासी संग्राम

      ‘छात्रों की गूंज’ के बाद अब ‘बालाघाट’ में सियासी संग्राम —राहुल गांधी का 13 दिन में दूसरा दौरा..1 अक्टूबर मप्र आएंगे..सियासत तेज मध्यप्रदेश की सियासत में राहुल गांधी का…

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…