मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीतांबरा पीठ में पत्नी संग की पूजा, फिर निकले जन आशीर्वाद यात्रा पर

दतिया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह शक्तिपीठ देवी पीतांबरा मंदिर में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद यात्रा के तहत दतिया पहुंचे हैं। आज उनकी यात्रा भांडेर तथा सेवाड़ा में शुरू होगी। यात्रा से पहले चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ मां पीतांबरा मंदिर में देवी बगलामुखी की पूजा अर्चना की एवं मत्था टेका। मुख्यमंत्री के साथ नगरीय मंत्री माया सिंह और जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा क्षेत्रीय सांसद भागीरथ प्रसाद मौजूद रहे।

श्रीधाम एक्सप्रेस से सुबह 4 बजे पहुंचे दतिया : इससे पहले भोपाल से चलकर श्रीधाम एक्सप्रेस से सुबह 4 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दतिया पहुंचे। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया रेलवे स्टेशन पर उनकी अगवानी की। इसके बाद सीएम सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।

ऐसा होगा मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम :जन आशीर्वाद यात्रा के तहत दतिया के भांडेर, देवरा, पंडोखर, सोहन, भिंड दबोह, सलैया, देवरी चौरई, लहार, भटपुरा, गोहद जैतपुरा, गिंगरवी, वहुआ, मेंहगांव और आखिर में रात 8.20 भिंड में सभा होगी।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…