वेनेजुएला ड्रोन धमाके में अमेरिका का हाथ नहीं: अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर हुए ड्रोन हमले में किसी भी रूप में उसका हाथ होने से इंकार किया है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने रविवार को यह बात कही।

बोल्टन ने कहा, “निस्संदेह मैं यह कर सकता हूं कि इसके पीछे अमेरिका का हाथ नहीं है।” मादुरो पर शनिवार को एक सैन्य कार्यक्रम के दौरान ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई थी। वेनेजुएला सरकार ने इसे मादुरो की हत्या का असफल करार देते हुए इसके लिए कोलंबिया और अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया था।

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…