CM का ऐलान, हवलदार उमेश बाबू को मिलेगा शहीद का दर्जा, परिजनों को 1 करोड़ की मदद

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड के ऊमरी थाने में पदस्थ पुलिस जवान उमेश बाबू को शहीद का दर्जा देने का ऐलान किया है। वहीं, परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि और एक सदस्य को शासकीय सेवा देने का ऐलान किया है।

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा है कि भिंड के ऊमरी थाने में पदस्थ पुलिस जवान उमेश बाबू को श्रद्धांजलि। कर्तव्यनिष्ठ उमेश जी को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। उनके आश्रित परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि और एक सदस्य को शासकीय सेवा दी जाएगी। पीड़ा की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिजनों के साथ है

गौरतलब है कि रविवार को देर शाम बदमाशों ने लोहे के धारदार हथियार से उमरी थाने के दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद दोनों को अस्पताल भर्ती किया गया था। इसमें उमेश बाबू की हालत गंभीर बनी हुई थी और उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रैफर किया गया था, जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…