भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल, शिवराज सिंह चौहान ने लिया प्रमाणपत्र

ब्रिटेन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भोपाल के जंबूरी मैदान में मंगलवार को आयोजित किए गए भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को विश्व रिकॉर्ड से नवाजा है। इसका प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने लिया। हालांकि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे फ्लॉप शो करार दिया।
इन मापदंडों से तय हुआ रिकार्ड

इस रिकॉर्ड के लिए वर्ल्ड बुक की 15 टीमों ने अलग-अलग मापदंडों पर सम्मेलन का सर्वेक्षण किया। भोजन व्यवस्था, पार्किंग, पांच हेलीपैड, एक लाख स्क्वायर फीट क्षेत्र में प्रदर्शनी आदि जैसे मापदंडों को टीमों ने जांचा और परखा।

वहीं कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने दावा किया था कि यह दुनिया का सबसे बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होगा और इसमें 65 हजार से ज्यादा बूथों से 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आने के बावजूद कार्यकर्ताओं का आंकड़ा लगभग डेढ़ से दो लाख तक ही पहुंच पाया। इसका मतलब है कि भाजपा ने इस सम्मेलन में जितने कार्यकर्ताओं के आना का दावा किया था, उसके आधे भी कार्यक्रम स्थल नहीं पहुंचे।

कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि पूरा कार्यकर्ता महाकुंभ ‘कांग्रेस कोसो’ सम्मेलन बन कर रहा गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिर्फ कांग्रेस को कोसने का ही काम किया।

जीत के लिए अमित शाह का नुस्खा

अमित शाह ने देशभर में 300 लोकसभा सीटें और मध्य प्रदेश में 200 विधानसभा सीटें जीतने का नुस्खा बताया :

– हर बूथ और राज्य तक पहुंचना पार्टी का लक्ष्य है। अभी देश में 70 फीसदी भू-भाग पर भाजपा है। इसे 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे ऊंचे स्तर तक ले जाना है। बूथ जीतने से ही यह संभव होगा।

– भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं। अगर ये ठान लें तो सबकुछ संभव है। 12 अक्टूबर को राजमाता सिंधिया जन्म शताब्दी वर्ष है। सभी कार्यकर्ता इसे मुहिम की तरह लें।

– कमजोर बूथ पर भी इतनी ताकत लगा दें कि कम से कम 50 फीसदी वोट हमारे हों। बूथ जीत जाएंगे तो चुनाव जीत जाएंगे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…