मानसरोवर की फोटो तो दिखा रहे राहुल बाबा, कभी विदेशी टूर की भी झलक दिखाओः CM

भोपाल। चुनावी साल में राजनीतिक पार्टियों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी क्रम में मंगलवार को राजधानी भोपाल में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ में सीएम शिवराज ने पीएम मोदी की मौजूदगी में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हर दूसरे महीने विदेश जाते हैं, वहां कहां जाते हैं, क्या करते हैं, क्या कभी उसकी फोटो वायरल किया.

बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वो इस बार शिव भक्त बनकर आए हैं, सीधे मानसरोवर से आएं हैं और वहां की फोटो भी वायरल किया है. लेकिन, हर दूसरे महीने विदेश जाते हैं, विदेश में कहां जाते हैं और क्या करते हैं. कभी उसकी भी फोटो वारयल करें.

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हाल ही में मानसरोवर यात्रा पर गए थे, जहां से उन्होंने सोशल साइट्स पर तस्वीरें भी पोस्ट की थी. उसके बाद राहुल गांधी के भोपाल आगमन से पहले शहर भर में उनके पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें उन्हें शिव भक्त के रूप में पेश किया गया था.

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 2014 में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि जो लोग मंदिर जाते हैं, मंदिर में जाकर मत्था टेकते हैं और जो आपको मां-बहन कहते हैं, वही लोग आपको बस में छेड़ते हैं.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…