राहुल गांधी पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का पलटवार- कोई उत्पाद मेड इन अमेठी है?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘मेड इन मध्य प्रदेश’ और ‘मेड इन चित्रकूट’ वाले बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली और कहा कि जो व्यक्ति किसी उत्पाद पर ‘मेड इन अमेठी’ नहीं लिखवा पाया, वह ऐसी बातें करता है। जन आशीर्वाद यात्रा के तहत रायसेन और होशंगाबाद जिलों में पहुंचे चौहान ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने कई दशकों तक देश पर राज किया। कांग्रेस के जो नेता इतने सालों में मेड इन अमेठी नाम से कोई उत्पाद नहीं बनवा सके, उसी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अब मध्य प्रदेश आकर मेड इन चित्रकूट और मेड इन मध्य प्रदेश की बातें कर रहे हैं।

बरेली में आयोजित सभा में चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अमेठी लंबे समय तक नेहरू-गांधी परिवार के नेताओं का चुनाव क्षेत्र रहा, लेकिन कांग्रेस के ये नेता औद्योगिक दृष्टि से अमेठी का इतना विकास नहीं कर सके कि किसी उत्पाद पर मेड इन अमेठी का ठप्पा लग जाता। उसी कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश आकर कभी मेड इन भोपाल, मेड इन चित्रकूट, मेड इन मंदसौर की बातें कर रहे हैं।

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो खेती-किसानी नहीं जानते, जिसने कभी खेत और खेत की पगडंडी नहीं देखी, जिसे ये नहीं पता कि मूली जमीन के ऊपर उगती है या अंदर, वो आज किस मुंह से किसानों की बातें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल आजकल कभी शिवभक्त बन जाते हैं, तो रामभक्त बन जाते हैं। कहीं ऐसा न हो कि राहुल धूनी रमाकर बैठ जाएं। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने बरेली के नागरिकों को कई सौगातें दीं। बरेली में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल का लोकार्पण भी किया। बता दें कि राहुल गांधी ने कल (27 सितंबर) को सतना में रोड शो के बाद जनसभा में कहा था कि वो मेड इन चित्रकूट देखना चाहते हैं। उन्होंने गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में स्थापित हो रही सरदार पटेल की मूर्ति को मेड इन चाइना कहा था। राहुल के इस तंज पर गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने उन्हें मेड इन इटली कहा था।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…