राफेल पर बोले शिवराज- संदेह से परे है PM मोदी की विश्वसनीयता

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव में राफेल मुद्दे को बेअसर बताया. शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री की विश्वसनीयता संदेह से परे है. जनता को उनकी प्रामाणिकता, देशभक्त‍ि, परिश्रम और जनता के लिए उनके समर्पण पर अटूट विश्वास है.

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि राहुल जी जैसी भाषा बोल रहे हैं, वह ऐसे व्यक्त‍ि को शोभा नहीं देती. वह कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, प्रधानमंत्री के बारे में अशालीन शब्दों का इस्तेमाल गलत है. मैं एक ऐसा उदाहरण देता हूं. जब में यूएस गया था तो मुझसे सवाल पूछा गया कि क्या आपके प्रधानमंत्री अंडर अचीवर हैं? तो मैंने एक क्षण में तमक कर जवाब दिया था कि भारत का प्रधानमंत्री कभी अंडर अचीवर नहीं हो सकता. उस समय कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे लेकिन कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं. वे प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे जनता का गुस्सा बढ़ेगा.

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के तहत राजधानी भोपाल में सजे मंच पर कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेताओं, राज्य की राजनीति के केंद्र में आ गए साधु-संतों व अन्य हस्तियों ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जारी चर्चा में हिस्सा लिया और सवालों के जवाब दिए. इस मंच पर जो हस्तियां जुटीं उनमें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला आदि मौजूद थे.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…