जबलपुर की जनता से आशीर्वाद लेने आज आ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

जबलपुर। विधानसभा चुनाव 2018 में जीत का चौका लगाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जबलपुर की जनता से आशीर्वाद लेने गुरुवार दोपहर पहुंच रहे हैं। वे जबलपुर जिले की तहसीलों सिहोरा मझौली होते हुए मुख्य शहर में पहुंचेंगे। जहां से चारों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए गढ़ा बीटी तिराहा पहुंचकर अपनी यात्रा का समापन करेंगे। उनके स्वागत के लिए जगह जगह दावेदारों द्वारा मंच लगाए जा रहे हैं। खासकर दावेदार अपने समर्थकों के साथ जोर आजमाइश करते भी नजर आएंगे। वहीं चुनाव आयोग पूरी यात्रा पर नजर रख रहा है।

news facts- जनआशीर्वाद यात्रा- जबलपुर में सीएम आज करेंगे रोड शो

जन आशीर्वाद यात्रा गुरुवार को जबलपुर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 11 बजे सिहोरा से रोड शो की शुरुआत करेंगे। पनागर से होते हुए यात्रा दोपहर 2.30 बजे अधारताल के बिरसामुंडा तिराहा से शहरी सीमा केंट विधानसभा में प्रवेश करेगी। वहां से मौनी तिराहा होते ही यात्रा रांझी पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री रथ से सभा को संबोधित करेंगे। दर्शन तिराहा, वीकल मोड़, सतपुला होते हुए पूर्व विधानसभा में यात्रा कांचघर चौक पहुंचेगी।

बेलबाग होते हुए बड़ी ओमती से यात्रा उत्तर विधानसभा पहुंचेगी। अंधेरदेव, बड़ा फुहारा, घमंडी चौक, गढ़ाफाटक, रानीताल होते हुए काफिला यादव कॉलोनी पहुंचेगा, जहां रथ से सभा होगी। इसी क्रम में यात्रा कछपुरा ब्रिज से पश्चिम विधानसभा में प्रवेश करेगी। संजीवनी नगर, पंडा की मढिय़ा, गढ़ा बाजार, आनंदकुंज तिराहा होते हुए काफिला बीटी तिराहा पहुंचेगा। जिले में यात्रा 54 किलोमीटर की होगी।

चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा
चुनाव को देखते हुए जनआशीर्वाद यात्रा मार्ग पर विशेष रूप से पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे यात्रा मार्ग पर सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया। होटलों आदि में चैकिंग की गई है। पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर रखे हुए है। यात्रा दोपहर को पहुंचेंगी, लेकिन सुबह से ही यात्रा मार्ग में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

  • Related Posts

    ‘छात्रों की गूंज’ के बाद अब ‘बालाघाट’ में सियासी संग्राम

      ‘छात्रों की गूंज’ के बाद अब ‘बालाघाट’ में सियासी संग्राम —राहुल गांधी का 13 दिन में दूसरा दौरा..1 अक्टूबर मप्र आएंगे..सियासत तेज मध्यप्रदेश की सियासत में राहुल गांधी का…

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…