मध्य प्रदेश चुनाव 2018: BJP को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शिवराज सिंह के साले संजय सिंह

मध्य प्रदेश चुनाव 2018 : मध्य प्रदेश चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह ने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि वो टिकट ना मिलने से नाराज थे इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी। कांग्रेस में शामिल होते ही संजय ने कमलनाथ की जमकर की तारीफ की और शिवराज पर निशाना साधा, कमलनाथ की तरीफ में उन्होंने कहा, अब एमपी को शिवराज की नहीं कमलनाथ की जरूरत है। वहीं शिवराज ने लिए कहा कि अपने बच्चों के मामा को भी विश्वास नहीं दिला पाए शिवराज मामा।

बता दें कि शुक्रवार को ही बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 177 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गई। मध्य प्रदेश के लिए 177 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है। पहली सूची में मंत्री माया सिंह समेत तीन मंत्रियों के टिकट काट दिए गए हैं।

सिंह की विधानसभा सीट ग्वालियर पूर्व से पार्टी ने सतीश सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पुरानी सीट बुधनी से ही चुनाव लड़ेंगे जबकि यशोधरा राजे सिंधिया को शिवपुरी से उम्मीदवार बनाया गया है। सांसद मनोहर ऊंटवाल आगर से चुनाव लड़ेंगे वहीं सांसद नागेंद्र सिंह नागोद से चुनाव लड़ेंगे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…