शिवराज का तंज, ‘हमारी हर योजना पर कांग्रेस को गुस्सा आता है’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि हमारी हर योजना पर कांग्रेस को गुस्सा आता है. निकाह योजना शुरू करते हैं तो कांग्रेस को गुस्सा आता है, हम अजमेर में चादर चढ़ाते हैं, तो कांग्रेस को गुस्सा आता है. कांग्रेसी कहते हैं कि बीजेपी तुम्हें खा जाएगी, बरबाद कर देगी. (इसे पढ़ें- बेंगलुरु जाएंगे शिवराज, कहा- मैंने अपना परम मित्र खो दिया!)

कांग्रेस के कब्जे वाली भोपाल उत्तर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी फातिमा के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज ने लोगों से पूछा कि मध्य प्रदेश में 15 वर्षों से बीजेपी की सरकार है, कभी किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ क्या. दरअसल, लंबे अरसे से कांग्रेस के कब्जे में रहने वाली भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने इस बार मुस्लिम कार्ड खेला है. इसके बाद यहां चुनाव दिलचस्प हो गया है.

वहीं शिवराज के कांग्रेस नेताओं को सत्ता के लिए नीद नहीं आने के बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि यदि अभी पोल खोलूंगा तो हंगामा मच जाएगा. कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी के बड़े नेताओं के फोन के कारण उनकी नींद उड़ी हुई है. और नतीजे बता देंगे कि किसकी नींद इस बार उड़ी है.

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…