मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 नवंबर को शाम 4:30 बजे ब्यावरा आएंगे

ब्यावरा| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 नवंबर को शाम 4:30 बजे ब्यावरा आएंगे। वे पीपल चौराहे पर आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री प्राइवेट हेलीकॉप्टर से आएंगे। सीएम बुधवार को दोपहर 3:35 बजे सुसनेर से रवाना होकर 3:50 बजे जीरापुर पहुंचेंगे। सभा करने के बाद जीरापुर से शाम 4:30 बजे उड़ान भरकर 4:50 बजे ब्यावरा पहुंचेंगे। जहां शाम 5 बजे पीपल चौराहे पर न्यू नगरपालिका कांप्लैक्स में आमसभा को संबोधित करेंगे।

शाम 5:30 बजे प्राइवेट कार से सड़क मार्ग के जरिए नरसिंहगढ़ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के लिए सिविल अस्पताल परिसर में हेलीपैड बनाया है। मंगलवार को एडिशनल एसपी नवलसिंह सिसौदिया, एसडीओपी एस आर दंडोतिया, थाना प्रभारी डीपी लोहिया आदि ने सीएम के सभास्थल पर मंच का जायजा लिया। सिविल हॉस्पिटल परिसर में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व कर्मचारी पूरे दिन हेलीपैड बनाने की तैयारियों में लगे रहे। महामंत्री मनोज सिंह हाड़ा ने बताया कि सीएम साढ़े पांच बजे कार से नरसिंहगढ़ के लिए निकलेंगे। जहां शाम सवा छह बजे से सात बजे तक रुकेंगे, इसके बाद अहमदपुर के लिए रवाना होंगे।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…