शिवराज बोले, कांग्रेस की सरकार वादाखिलाफी की सरकार

भिंड। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार वादाखिलाफी की सरकार है। इनके नेता सिर्फ वचन देना जानते हैं, लेकिन उनको पूरा करने का काम भाजपा की सरकार करती है।
चौहान मंगलवार को यहां पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब चुनाव में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, फिर कर्नाटक के चुनाव में भी यही वादा किया, लेकिन आज तक वे किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए। अब मध्यप्रदेश के किसानों को कर्ज माफी का सपना दिखा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ग्वालियर की भितरवार विधानसभा के मोहना में अनूप मिश्रा, भिंड की विधानसभा अटेर के परा में अरविंद सिंह भदौरिया, भिंड की ही विधानसभा लहार में रसाल सिंह और विधानसभा मेहगांव के गोरमी में राकेश शुक्ला के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर खूब प्रहार किए। उन्होंने कहा कि चाहे देश हो या मध्यप्रदेश। हर जगह जब कांग्रेस का राज था,
तो कांग्रेस के नेताओं ने खूब भ्रष्टाचार किया था। अखंड भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी कांग्रेस की सरकारें। टूजी, थ्रीजी, कोयला घोटाला और न जाने कितने घोटाले किए हैं।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…