आधी रात को संघ कार्यालय पहुंचे CM शिवराज, वहां से सीधे गए बीजेपी दफ्तर, अटकलों का बाजार गर्म

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार को बालाघाट और मंडला का अपना चुनावी दौरा खत्म कर सीएम हाउस जाने के बजाए सीधे भोपाल के संघ कार्यालय पहुंचे. रात लगभग सवा 12 बजे संघ कार्यालय पहुंचे सीएम ने लगभग 15 मिनट तक पदाधिकारियों से मुलाकात की.

सीएम शिवराज सिंह संघ कार्यालय से प्रदेश कार्यालय पहुंचे और वहां भी 10 मिनट रुककर वहां से रवाना हो गए. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह के साथ कोई भी बड़ा नेता नहीं था. इस वजह से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार सर्वे से लेकर तमाम रिपोर्ट ने बीजेपी को चिंता में डाल दिया है. इसी वजह से चिंतित सीएम शिवराज सिंह आधी रात को सीएम हाउस जाने के बजाए सीधे संघ कार्यालय पहुंचे. संघ पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव का फीडबैक लिया.

संघ के शरण में पहुंचे थे अमित शाह
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भोपाल आए थे, तब वो भी संघ कार्यालय गए थे. यहां विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति को लेकर मंथन हुआ था, लेकिन आधी रात को सीएम शिवराज का संघ कार्यालय पहुंचना और यहां से सीधे बीजेपी दफ्तर जाना ये बताता है कि बीजेपी के अंदरखाने काफी कुछ चल रहा है.

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…