सीएम शिवराज का कांग्रेस पर वार, बताया सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी

मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही है. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. सीएम शिवराज ने कहा है कि कांग्रेस सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है.

शिवराज सिंह ने कहा ‘कांग्रेस सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है. कभी उन्हें मुस्लिमों के वोटों की जरूरत होती है, कभी वे मंदिरों का दौरा करते हैं. वे ‘टोटाका’ करते हैं. उनके एक नेता नींबू और मिर्च की माला पहने हुए चारों ओर घूम रहे हैं. धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगा जाना चाहिए.’

हाल ही राहुल गांधी ने कहा था कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का लोन 10 दिन में माफ कर दिया जाएगा. जिस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा ‘अगर किसी को कहा जाए कि आसमान से चांद ले आओ, तो क्या वह ले आएगा? कुछ भी कह रहे हैं आजकल.’

मध्य प्रदेश में विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है और 11 दिसंबर को मतगणना की जाएगा.

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…