मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपनी पत्नी और दोनाें बेटों के साथ उज्जैन पहुंचे

इंदौर. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में मतदान के पश्चात अब राजनेताओं द्वारा भगवान के दर्शन कर जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर चल पड़ा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन में परिवार समेत भगवान महाकाल के दर्शन कर पार्टी की जीत के लिए प्रार्थना की।

शुक्रवार को शिवराज सिंह अपनी पत्नी और दोनाें बेटों के साथ उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ सबसे पहले भगवान महाकाल के दर्शन किए। उसके बाद हरसिद्धि मंदिर और काल भैरव मंदिर में भी दर्शन किए।

शिवराज सिंह ने काल भैरव मंदिर में करीब 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की और भैरव अष्टमी पर निकलने वाली सवारी में भैरव बाबा की पालकी को कांधा देकर उठाया। मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज ने कहा कि मप्र में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है।

  • Related Posts

    ‘छात्रों की गूंज’ के बाद अब ‘बालाघाट’ में सियासी संग्राम

      ‘छात्रों की गूंज’ के बाद अब ‘बालाघाट’ में सियासी संग्राम —राहुल गांधी का 13 दिन में दूसरा दौरा..1 अक्टूबर मप्र आएंगे..सियासत तेज मध्यप्रदेश की सियासत में राहुल गांधी का…

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…