भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस को सत्ता सौंपी तो यह राजस्थान को बर्बाद कर देंगे: शिवराज चौहान

रामगंजमंडी (कोटा). मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान सोमवार को कोटा जिले में रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने चेचट कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मदन दिलावर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान शिवराज सिंह ने राहुल गांधी से लेकर सचिन पायलट और अशोक गहलोत तक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी है। अगर आपने सत्ता की चाबी सौंप दी तो यह राजस्थान को बर्बाद कर देंगे।

चौहान ने कहा कि राहुल ने अमेठी में कुछ नहीं किया। अब राजस्थान में क्या करेंगे, चौहान ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी बताया और कहा कि इनके पास कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। अगर सत्ता में आए तो वहीं कहावत होगी न कपास न सूत और लठम लठ्ठा।

चौहान ने मुख्यमंत्री राजे की ड्रीम योजना भामाशाह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को 5000 रुपए का भत्ता मिलेगा। चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश का मान सम्मान और गौरव बढ़ाया साथी उज्ज्वला योजना की भी तारीफ की।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…