मुख्यमंत्री कमलनाथ का ऐलान, कन्या विवाह योजना में अब मिलेंगे 51 हजार रुपये

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनते ही कमलनाथ ने कर्ज माफी का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा कमलनाथ ने तीन और ऐलान किए हैं. जिनमें प्रदेश के 70 प्रतिशत लोगों को जो रोजगार देने वाले को मदद मिलेगी. कन्या विवाह की सहायता राशि की घोषणा करना और पूरे प्रदेश में चार गारमेंट पार्क बनेंगे ताकि आर्थिक गतिविधियां तेज हो सकें.

खास बात यह है कि इनमें से एक ऐलान में संशोधन किया गया है. कन्या विवाह और निकाह योजना में संशोधन कर अनुदान राशि 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दिया है.

बता दें कि कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. कमलनाथ ने मुख्‍यमंत्री बनते ही अपने चुनावी वादे पर अमल किया. उन्‍होंने सीएम की कुर्सी पर बैठते ही किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्‍तखत किए. इसके कदम के तहत किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ होगा.

कर्जमाफी का मौजूदा और डिफाल्टर किसानों को भी फायदा होगा. सहकारी के साथ ही राष्ट्रीय बैंकों से भी इस बारे में चर्चा की गई है. कर्ज माफी की फाइल पर साइन करने के बाद मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘मैंने अपना वादा पूरा किया.’ अनुमान लगाया जा रहा है कि वे बेरोजगारों को महंगाई भत्ता देने का ऐलान भी जल्‍द कर सकते हैं. इसको लेकर एक ड्राफ्ट तैयार हो चुका है.

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…