पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले, टाइगर अभी जिंदा है

भोपाल : लगता है बॉलिवुड के भाई जान सलमान खान की मूवी ‘टाइगर जिंदा है’ के डायलॉग केवल पब्लिक को ही नहीं शिवराज सिंह चौहान को भी भाते हैं। बुधवार को शिवराज सिंह चौहान ने इसे साबित किया और एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं क्यों, ‘टाइगर अभी जिंदा है।’

अपनी बुधनी विधानसभा के लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए एमपी के पूर्व सीएम चौहान ने कहा, ‘इस बात की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है कि उनका क्या होगा। मैं अब भी यहीं हूं।’ अपनी रोचक टिप्पणियों के लिए मशहूर शिवराज इससे पहले भी राजनीतिक विरोधियों पर वन लाइनर्स या कविता की पंक्तियों से से निशाना साधते रहे हैँ।

एक इसी तरह के वाकये में एमपी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज ने राहुल गांधी पर भी एक निशाना साधा था। तब शिवराज ने राहुल गांधी के लिए कहा था कि, ‘तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे।’ बता दें कि हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने एमपी में बीजेपी के 15 साल के शासन को खत्म करने में सफलता पाई है।

  • Related Posts

    ‘छात्रों की गूंज’ के बाद अब ‘बालाघाट’ में सियासी संग्राम

      ‘छात्रों की गूंज’ के बाद अब ‘बालाघाट’ में सियासी संग्राम —राहुल गांधी का 13 दिन में दूसरा दौरा..1 अक्टूबर मप्र आएंगे..सियासत तेज मध्यप्रदेश की सियासत में राहुल गांधी का…

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…