किसानों को फसल का पूरा मूल्य दे सरकार, हक दिलाने को करूंगा संघर्ष: शिवराज

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार से किसानों को उनका हक देने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि किसानों को हक ना मिलने पर उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। चौहान ने रविवार की देर रात को ट्वीट कर राज्य की कमलनाथ सरकार को चेतावनी दी है। अपने ट्वीट में शिवराज ने कहा है कि किसानों को फसल की पूरी कीमत देना, सरकार का फर्ज है।

अपने ट्वीट में शिवराज ने लिखा, ‘पूरे प्रदेश में ठंड के कारण फसलों को जो नुकसान हुआ है उसके मुआवजे के लिए मैं आवाज उठा कर संघर्ष करूंगा।’ बता दें कि मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राज्य में पाला लगने से तमाम इलाकों में किसानों की फसल बर्बाद हुई है, जिसके बाद से ही तमाम किसानों ने सरकार से फसल का मुआवजा देने की मांग की है।

लागू किया जाए पिछली सरकार का फैसला: चौहान
इस मांग का समर्थन करते हुए शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘किसानों को अपने पसीने की पूरी कीमत देना हर सरकार का फर्ज है। हमारी सरकार ने सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों को फसल बेचने पर 500 रुपये प्रति क्विंटल देने का कैबिनेट में फैसला लिया था और बजट में भी यह प्रावधान किया था। ऐसे में मेरी कांग्रेस सरकार से विनती है कि इस पर तुरंत अमल किया जाए।

  • Related Posts

    ‘छात्रों की गूंज’ के बाद अब ‘बालाघाट’ में सियासी संग्राम

      ‘छात्रों की गूंज’ के बाद अब ‘बालाघाट’ में सियासी संग्राम —राहुल गांधी का 13 दिन में दूसरा दौरा..1 अक्टूबर मप्र आएंगे..सियासत तेज मध्यप्रदेश की सियासत में राहुल गांधी का…

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…