इंदिरा गृह ज्योति योजना लागू, अगले महीने से 100 यूनिट पर 100 रुपए आएगा बिजली बिल

भोपाल: प्रदेश की नई कांग्रेस सरकार ने अपना एक और वचन पूरा कर दिया है। कमलनाथ सरकार ने इंदिरा गृह ज्योति योजना लागू कर दी है। इसका फायदा बिजली उपभोक्ताओं को मार्च माह से मिलना शुरू हो जाएगा। इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को होगा। यदि आपके घर में एक महीने में 100 यूनिट बिजली की खपत है तो इसका बिल भी 100 रूपए ही आएगा। इस योजना का लाभ प्रदेश के प्रत्येक बिजली उपभोक्ता को मिलेगा।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र(वचन पत्र) में बिजली बिल कम करने का वादा प्रदेश की जनता से किया था। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले सरकार ने इंदिरा गृह ज्योति योजना लागू करके जनता को बड़ी राहत दी है। गर्मी के मौसम से ठीक पहले अमल में लाई जा रही इस योजना से इस दौरान आने वाले भारी-भरकम बिल से भी राहत मिलेगी। मार्च महीने में उपभोक्ताओं को जो बिल मिलेंगे उनमें 472.93 रुपए कम हो जाएंगे और ग्रामीण उपभोक्ता के बिल में 447.93 रुपए कम होंगे।

अगर किसी उपभोक्ता बिल एक महीने में 1500 रुपए आता है तो उस उपभोक्ता को सिर्फ 1028 रुपए ही भरने होंगे। 472 रुपए सरकार सब्सिडी के रूप में जमा करेगी। पिछली कैबिनेट बैठक ने इंदिरा गृह ज्योति के तहत बिजली देने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद सरकार ने पिछले हफ्ते बिजली कंपनियों को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश मिलने के बाद विद्युत वितरण कंपनियां अपना बिलिंग सॉफ्टवेयर अपडेट करा रही हैं। ये काम 25 फरवरी तक पूरा हो जाएगा।

भाजपा सरकार ने मजदूरों को 200 रुपए प्रति महीना के हिसाब से बिजली देने के लिए सरल (संबल) योजना लागू की थी। इस योजना में सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा हुआ था। अपात्र लोगों ने नगर निगम से मजदूरी कार्ड बनवाकर सरल का लाभ ले लिया था। संबल में जला रहे थे 1 हजार यूनिट तक बिजली, रुपए दे रहे थे 200। एक-एक हजार यूनिट तक बिजली खपत कर रहे थे। सिर्फ उन्हें 200 रुपए का बिल जारी हो रहा था। सरल को इंदिरा गृह ज्योति योजना में समाहित कर दिया है।

  • Related Posts

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…

    राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का तीखा हमला, बोले- ‘ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं’

    इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…