राहुल गांधी-केजरीवाल चाहते थे गठबंधन, इस शख्स ने लगाया अड़ंगा

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत वह दिल्ली की सातों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल दोनों ही चाहते थे कि दिल्ली की सातों सीटों पर AAP-कांग्रेस में गठबंधन हो, लेकिन शीला दीक्षित के तर्कों के आगे राहुल गांधी को भी झुकना पड़ा।

मंगलवार को दोपहर में राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक हुई, जिसमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (DPCC) समेत दिग्गज नेता शामिल हुए। AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर राहुल गांधी के घर चल रही बैठक खत्म होने के पाद खुद शीला दीक्षित ने ऐलान किया कि दिल्ली में केजरीवाल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल दोनों ही नेता चाहते थे कि दोनों पार्टियों में गठबंधन हो, लेकिन शीला दीक्षित के तर्कों पर ही अंततः मुहर लगी है।

  • Related Posts

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…

    लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- रिश्ता खत्म करना धोखा या फ्रॉड नहीं

    आपसी सहमति से बने संबंध टूटने पर अपने आप रेप का मामला नहीं बनता, शादी का झूठा वादा शुरू से होने पर स्थिति अलग सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और…