मार्क जकरबर्ग को पछाड़ सबसे कम उम्र में अरबपति बनीं ये एक्ट्रेस

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग को पछाड़ 21 साल की हॉलीवुड टीवी स्टार कायली जेनर सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड अरबपति बन गई हैं. फोर्ब्स मैगजीन ने मंगलवार को कायली जेनर को सेल्फ मेड अरबपति का नाम दिया.

कायली टीवी स्टार्स किम, Khloe और Kourtney कर्दाशियां की सौतेली बहन हैं. उन्होंने 2015 में अपनी कॉस्मेटिक्स कंपनी की शुरुआत की थी.

फोर्ब्स के मुताबिक, पिछले साल कायली कॉस्मेटिक्स ने 360 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था. कायली अपनी सौतेली बहन किम कर्दाशियां के साथ एक टीवी शो ‘कीपिंग अप विद कर्दाशियां’ से भी पैसा कमाती हैं. यह शो भी फोर्ब्स 2019 की लिस्ट में 2,057 नंबर पर रहा.

अरबपति बनने के बाद कायली ने कहा, “मुझे कुछ भी उम्मीद नहीं थी. मैंने भविष्य नहीं देखा था .” बता दें कि कायली जेनर की एक साल की बेटी भी है.

कायली कॉस्मेटिक्स ने पिछले साल कंपनी अल्टा ब्यूटी के साथ एक डील साइन की थी. यह डील उन्होंने अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को 1,163 अमेरिकी रिटेलर के स्टोरों में लगाने के लिए की थी.

वहीं फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जकरबर्ग तीसरे स्थान से गिरकर 8 वें स्थान पर पहुंच गए, क्योंकि उनकी संपत्ति 8.7 बिलियन डॉलर से गिरकर 62.3 बिलियन डॉलर हो गई.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…