देश का वस्तु निर्यात 2018-19 में 330 अरब डालर का रहेगा

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश का वस्तु निर्यात 2018-19 में 330 अरब डालर पहुंच जाएगा। यह अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल में वस्तु निर्यात में उच्च वृद्धि देखी गयी जिसका कारण क्षेत्रों के हिसाब से कदम, निर्यात संवद्र्धन पर केंद्रित पहल तथा मुद्दों के त्वरित निपटान हैं।

मंत्रालय द्वारा पिछले पांच साल में संरचनात्मक सुधार तथा बड़े क्षेत्रों के लिये कार्य योजना से भारत इस साल पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रास्ते पर है। मंत्रालय ने प्रभु के हवाले से कहा, ‘‘देश का वस्तु निर्यात 2018-19 में 330 अरब डालर पहुंच जाएगा जो अबतक का सर्वाधिक है।

उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग ने 2018-19 में निर्यात में कम-से-कम 16 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने के लिये कम-से-कम नौ क्षेत्रों…रत्न एवं आभूषण, चमड़ा, कपड़ा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, रसायन, औषधि, कृषि तथा समुद्री उत्पादों की पहचान की है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान निर्यात 9.5 प्रतिशत बढक़र 271.8 अरब डालर पहुंच गया।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…