Khatron Ke Khiladi 9 winer: ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के विनर की घोषणा हो चुकी है। इस सीजन में आदित्य को हराकर पुनीत पाठक (Punit Pathak) ने ‘खतरों के ख़िलाड़ी 9’ का खिताब के विनर बन गए हैं। पुनीत को इनाम के रूप में 20 लाख रुपये मिले। साथ ही उन्हें मारुति की एक शानदार कार भी दी गई। आपको बता दें कि पुनीत टॉप 3 फाइनलिस्ट में शामिल हुए। उनके साथ आदित्य नारायण और रिधिमा पंडित भी फाइनलिस्ट के लिस्ट में थे। रविवार को हुए शो फिनाले के आखिर में आदित्य नारायण ने पुनीत को काफी कड़ी टक्कर दी थी। मगर पुनीत ने टास्क काफी जल्दी खत्म कर लिया इस वजह से ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 9 के विनर का खिताब उन्होंने अपने नाम किया।
खतरों का खिलाड़ी सीजन 9 जीतने के बाद पुनित पाठक ने कहा,’मेरे लिए इतना आसान नहीं था, यह जीत सिर्फ मेहनत, फोकस, दृढ़ संकल्प और आत्म विश्वास के कारण हुई है। खतरों के खिलाडी 9 के फाइनल विनर के रूप में ताज पहनाया जाना बहुत अच्छा लगता है। एक ऐसा शो को जो अपने कंटेस्टेंट को उनके डर का सामना करने और उनसे उबरने का निर्देश देता है, उनके आत्मविश्वास को हैरानीजनक तौर पर बढ़ाता है।’
बता दें कि अक्षय कुमार भी फिनाले का हिस्सा बना थे। रोहित शेट्टी के साथ मिलकर उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिनाले में भारती ने भी कॉमेडी का तड़का लगाया।
बता दें कि रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाडी’ जबसे शुरू हुआ है तभी से इस शो ने न सिर्फ टीआरपी लिस्ट में बल्कि ऑडियंस के दिलों में भी जगह बनाई हुई है। इस शो में लोगो को भरपूर एक्शन से लेकर कॉमेडी तक का तड़का मिला है। ये शो 5 जनवरी को शुरू हुआ था। इस शो में कई बड़े चेहरे देखने को मिले, जिसमें पुनीत पाठक, शमिता शेट्टी, जैसमीन भसीन, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, अविका गौर, अली गोनी जैसे कई टीवी के बड़े सितारे इस रियलिटी शो का हिस्सा बनें।







