रॉबर्ट वाड्रा पर पूछा गया सवाल तो राफेल डील के बारे में बताने लगे राहुल गांधी

राफेल डील को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद घिर गए हैं. दरअसल, चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में राहुल गांधी से उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ा सवाल पूछा गया तो वो (राहुल) इसका जवाब न देते हुए राफेल डील की बात करने लगे. राहुल ने इस डील में पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका पर फिर से सवाल उठाए.

करीब 3 हजार महिलाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने नीरव मोदी को 35,000 करोड़ रुपये दिए, लेकिन नीरव मोदी ने देश के लोगों के लिए नौकरी के अवसर नहीं बनाए. इसके बाद एक महिला ने उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ा सवाल पूछा.

इसका जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि सरकार किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई करने और उसकी जांच करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन दूसरों के बारे में क्या, राफेल डील में नरेंद्र मोदी के खिलाफ सबूत है. नरेंद्र मोदी राफेल डील में स्पष्ट रूप से समानांतर बातचीत कर रहे थे. फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें राफेल निर्माण के लिए अनिल अंबानी को चुनने के लिए कहा गया था. उन्होंने आधी रात को सीबीआई प्रमुख को बर्खास्त कर दिया, जब सु्प्रीम कोर्ट ने उन्हें बहाल किया था. खुद के खिलाफ कोई जांच क्यों नहीं है?

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री 3 हजार महिलाओं के बीच कितनी बार आते हैं और उनसे सवाल पूछते हैं. आप में से कितने लोगों को उनसे पूछने का अवसर मिला है ‘श्रीमान प्रधानमंत्री, आप शिक्षा के बारे में क्या सोचते हैं? आप इस बारे में क्या सोचते हैं? प्रधानमंत्री के पास 3000 महिलाओं के सामने खड़े होने और उनसे पूछताछ करने की हिम्मत क्यों नहीं है?

उन्होंने कहा कि क्रोनी-कैपिटलिज्म और भ्रष्टाचार देश में विकास की मुख्य बाधा है. दक्षिण भारत में महिलाओं की स्थिति उत्तर भारत की महिलाओं की तुलना में कहीं बेहतर है. आप यूपी और बिहार जाएं और वहां की महिलाओं की स्थिति देखें. हम महिलाओं को अधिकार देना चाहते हैं. इसलिए हम महिला आरक्षण बिल लेकर आए थे.

राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान में भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है. दो विचारधारा है. एक विचारधारा है जो कहती है कि देश के सभी लोगों को एक साथ रहना चाहिए और दूसरी विचारधारा लोगों के बीच नफरत फैला रही है.

  • Related Posts

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…

    लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- रिश्ता खत्म करना धोखा या फ्रॉड नहीं

    आपसी सहमति से बने संबंध टूटने पर अपने आप रेप का मामला नहीं बनता, शादी का झूठा वादा शुरू से होने पर स्थिति अलग सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और…