IPL 2019: धौनी ने चेपॉक में जड़े जोरदार छक्के, फैन्स को किया खुश

महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2019) के आगामी सत्र के लिए चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में तैयारियां शुरू कर दी है। पिछले साल टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अंबाती रायडू और केदार जाधव के साथ अभ्यास किया। प्रैक्टिस सेशन के दौरान धौनी ने नेट पर कई छक्के जड़े और फैन्स को खुश कर दिया।

महेंद्र सिंह धौनी ने अपने आईपीएल करियर के 175 मैचों में 40.16 की औसत से 4016 रन बनाए हैं। उन्होंने 20 अर्धशतक, 186 छक्के और 275 चौके जड़े थे। भारत को आईसीसी के तीनो खिताब दिलाने वाले इस पूर्व कप्तान ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार चैंपियन बनाया है।

प्रैक्टिस सेशन के दौरान झमाझम छक्के जड़कर धौनी ने बता दिया है कि वह पूरी तरह फॉर्म में हैं और एक बार फिर से अपनी टीम को आईपीएल खिताब दिलाने के लिए तैयार हैं। धौनी के इन छक्कों का वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से शेयर किया है। फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि महेंद्र सिंह धौनी शुक्रवार को यहां पहुंचे और टीम के साथ जुड़ गए। उन्हें मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और बल्लेबाजी कोच माइक हसी से चर्चा करते भी देखा गया। फ्लेमिंग और हसी की देखरेख में धौनी, रायुडू, जाधव, सुरेश रैना और अन्य बल्लेबाज नेट पर अभ्यास करते देखे गए। आईपीएल सीजन 12 का पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    IND vs PAK Champions Trophy 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के तीन ग्रुप-स्टेज मैचों और दुबई, यूएई में होने वाले पहले सेमीफाइनल…