अमोरिका में इलाज करा रहे ऋषि कपूर ने शशि कपूर की जयंती पर लिखी ये बात

ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। लेकिन फिर भी वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अब सोमवार को ऋषि कपूर ने अपने अंकल और एक्टर शशि कपूर के जन्मदिन पर बधाई दी है। ऋषि कपूर ने लिखा, ‘परिवार के लिए कितना गौरवपूर्ण पल था। परिवार में तीसरा दादा साहब फालके अवॉर्ड आया। जन्मदिन की बधाई अंकल।’

बता दें कि पद्मभूषण और दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित महान सिने निर्माता शशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था। शशि कपूर न केवल बेहतरीन अभिनेता थे बल्कि उनकी सिनेमा की समझ भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की थी। इसी वजह से वह उन चुनिंदा भारतीय अभिनेताओं में शामिल थे जिन्हें पाश्चात्य सिनेमा में काम करने का अवसर मिला।

शशि कपूर ने एक ओर मसाला फिल्मों में अभिनय किया तो दूसरी तरफ विकसित हो रहे समांतर सिनेमा आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने रंगमंच के कलाकारों के लिए पृथ्वी थियेटर को नया आयाम दिया। चार दिसंबर 2017 को शशि कपूर का निधन हुआ।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…