इस्लामाबाद HC का आदेश, जल्द हिंदू लड़कियों को ढूंढ संरक्षण दे सरकार

पाकिस्तान में होली के मौके पर अगवा की गई दो हिंदू लड़कियों का मामला अब और गरमा गया है. इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार सुबह प्रशासन को आदेश दिया है कि लापता दोनों हिंदू लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए. कोर्ट का कहना है कि दोनों लड़कियों को सरकारी कस्टडी में रखा जाए. बता दें कि बीते दिनों ही इस मामले के सामने आने के बाद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के मंत्री से बात की थी.

इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई और कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया.

बता दें कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में होली के मौके पर दो हिंदू लड़कियों को किडनैप कर लिया गया था. अपहरण की घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें दिख रहा है कि एक मौलवी कथित तौर पर इन दो लड़कियों का निकाह करवा रहा है. एक दूसरे वीडियो में, नाबालिग लड़कियां कह रही है कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्लाम कुबूल कर लिया है.

वीडियो वायरल होने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीय उच्चायोग से रिपोर्ट तलब की थी. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के मंत्री को भी ट्विटर पर लताड़ लगाई थी. पाकिस्तान के सूचना मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान का आतंरिक मामला है न कि नरेंद्र मोदी के भारत का. इसके जवाब में सुषमा ने कहा कि आपकी घबराहट दिखाती है कि आप अपराध बोध से ग्रसित हैं.

भारत की कड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में इस मामले में एक्शन शुरू हो गया है. स्थानीय रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…